रतलाम | टेकेश्वरमहादेव मंदिर लक्कड़पीठा पर सोमवार से रामलीला शुरू होगी। संचालक चिंतामन बहादर ने बताया महाशिवरात्रि पर्व की 50वीं वर्षगांठ के तहत कार्यक्रम होगा। इलाहाबाद के कलाकार रोज शाम 7 से 11 बजे तक रामलीला का मंचन करेंगे। 17 फरवरी महाशिवरात्रि को भोलेनाथ का महाभिषेक होगा।