पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों की रोशनी के लिए प्रतिबद्ध युवा हर साल करवाते 150 ऑपरेशन

आंखों की रोशनी के लिए प्रतिबद्ध युवा हर साल करवाते 150 ऑपरेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| लोगोंकी आंखों को रोशनी देना पुण्य का काम है। यही सोचकर शहर के कुछ युवा हर साल नेत्र परीक्षण शिविर लगाते हैं। एक हजार से अधिक लोगों की आंखों की जांच के साथ 150 ऑपरेशन करवा रहे हैं। ये हैं अग्रसेन सोशल ग्रुप के युवा। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया ग्रुप 2010 से साल में दो बार शिविर लगाता है। इसमें 1000 से अधिक मरीजों की जांच की जाती है। मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन भी करवाए जाते हैं। अब तक वे 600 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन करवा चुके हैं। इसमें गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के डॉक्टरों की टीम साथ देती है। मरीजों के नीमच आने-जाने रहने-खाने की सुविधा भी नि:शुल्क है। ये फॉलोअप शिविर भी लगाते हैं।

1-101वर्ष तक के मरीज-सचिव महेशअग्रवाल ने बताया शिविर में सरवन निवासी हरीश पिता मुकेश सिंह (1) सुरेश पिता रामकिशन झांझड़ (101) निवासी बरबड़ की आंखों का ऑपरेशन करवाया।