कॉस्मेटिक सर्जरी परामर्श शिविर 15 को
रतलाम| प्लास्टिकएवं कॉस्मेटिक सर्जरी परामर्श शिविर 15 फरवरी को कस्तूरबा नगर स्थित गीतादेवी अस्पताल में लगेगा। इसमें उदयपुर के प्रख्यात प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुमित सिंघल इलाज करेंगे। भारत भक्ति संस्थान अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया निशुल्क परामर्श शिविर नोबल हॉस्पिटल उदयपुर एवं गीतादेवी हाॅस्पिटल के सहयोग से लगेगा। शिविर दोपहर 2 बजे शुरू होगा। शिविर में ही रजिस्ट्रेशन होगा। दुर्घटना में अलग हो चुके अंग जोड़ने, चोट एवं जलने से बिगड़े चेहरों का इलाज किया जाएगा।