पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • स्कूल चलंे हम के लिए सीएम के मैसेज के बाद नहीं किया संपर्क

स्कूल चलंे हम के लिए सीएम के मैसेज के बाद नहीं किया संपर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल चलें हम अभियान में प्रेरक के रूप में जुड़ने के लिए धन्यवाद। हमारी टीम द्वारा आपसे शीघ्र संपर्क किया जाएगा- शिवराजसिंह चौहान। यह मैसेज जून 2014 में विकासखंड के 123 लोगों को मिला था लेकिन उनसे आज तक किसी ने संपर्क नहीं किया। परिणाम यह रहा कि शनिवार को आगामी सत्र में चलने वाले स्कूल चले हम अभियान के लिए इन प्रेरकों को बुलाया गया तो 123 में से मात्र दो ही पहुंचे।

स्कूल चले हम अभियान में सरकार का हाथ बंटाने के लिए मुख्यमंत्री ने मिस्ड कॉल से स्वयंसेवी प्रेरक बनाने की शुरुआत की थी। इसमें प्रेरकों को शाला त्यागी, अप्रवेशी और नियमित स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को की काउंसिलिंग कर स्कूल तक लाना या प्रवेश दिलाना था। राज्य शिक्षा केंद्र ने एजुकेशन पोर्टल पर एक नंबर उपलब्ध कराया था। सरकार के इस कदम को उम्दा मानकर आगे बढ़ते हुए जिले के 450 से ज्यादा लोग मिस्ड कॉल प्रेरक बने थे। बदले में उनके पास मुख्यमंत्री के नाम से मैसेज भी आया था। उसके बाद डेढ़ साल से ज्यादा हो गया लेकिन आज तक शिक्षा विभाग ने उनकी सुध नहीं ली।

देंगे बैठक की सूचना
स्कूल चले अभियान के तहत सरकार ने मिस्ड कॉल देकर प्रेरक बनाए थे। इसमें रतलाम विकासखंड के 123 प्रेरक बने थे। शनिवार को बैठक बुलाई थी। उनके नंबरों पर मैसेज किया गया था परंतु सिर्फ दो ही पहुंचे। अब फिर बैठक की तारीख तय कर सूचना दी जाएगी। एमएल डामर, बीईओ रतलाम

स्थगित करना पड़ी बैठक
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने आगामी सत्र के लिए चलने वाले स्कूल चले हम अभियान के लिए शनिवार को इन प्रेरकों की बैठक बुलाई थी। तीन दिन पहले एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज नंबरों पर सभी प्रेरकों को सूचना भी भेजी गई थी, लेकिन शनिवार की बैठक में रतलाम व सिमलावदा के मात्र दो प्रेरक पहुंचे। इससे बीईओ को बैठक स्थगित करना पड़ी।

खबरें और भी हैं...