पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शांतिनाथ जिनालय की 201 वीं वर्षगांठ पर लहराई ध्वजा

शांतिनाथ जिनालय की 201 वीं वर्षगांठ पर लहराई ध्वजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्तरभेदी पूजन और प्रभु की आकर्षक अंग रचना भी की

भास्कर संवाददाता | रतलाम

ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री शांतिनाथ जिनालय की 201वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को ध्वजारोहण हुआ। महोत्सव में सत्तरभेदी पूजन, आकर्षक, प्रभु अंग रचना, भव्य ध्वजारोहण किया गया।

साध्वीश्री गुणाज्ञाश्रीजी, दिव्यपूर्णाश्रीजी, दिव्यप्रज्ञाश्रीजी की निश्रा में सुबह से मंदिर में धर्मालुओं, दर्शन-पूजन, करने वालों का तांता लगा रहा। रोशनबाई झमकलाल बरबोटा के आत्मश्रेयार्थ, रमिलाबेन प्रवीण कुमार बरबोटा परिवार की ओर से श्री सत्तरभेदी पूजन श्री धर्मोत्तेजक महिला मंडल द्वारा कराई गई। इसके पश्चात ध्वजारोहण, वासक्षेप, अभिषेक, केसर, ब्रास चंदन, पुष्प, धूप, दीपक, निर्मल्य द्रव, अंगलुना सहित विभिन्न बोलियों लगाई गई। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, श्री शांतिनाथ जैन मित्र मंडल अध्यक्ष प्रदीप डांगी, श्री ऋषभदेव पेढ़ी अध्यक्ष मनीष छाजेड़ सहित श्री शांतिनाथ जैन मित्र मंडल व श्री ऋषभदेव केसरीमल जैन श्वेतांबर पेढ़ी के पदाधिकारी मौजूद थे।

आज महापूजन
महोत्सव प्रवक्ता पारसमल खेड़ावाला ने बताया 14 फरवरी को सुबह अधिक बोली लगाने वाले लाभार्थी द्वारा द्वारोद्घाटन होगा। दोपहर 12.39 बजे पूनमचंद ज्ञानचंद सुराना के आत्मश्रेयार्थ सुराना परिवार द्वारा श्री शांतिस्नात्र महापूजन विधिकारक मोहनलाल कांसवा और हितेश वागमार द्वारा संपन्न की जाएगी।

ध्वजारोहण के लिए ध्वज ले जाते श्रद्धालु। इनसेट भगवान शांतिनाथ की गई आकर्षक अंग रचना।

सौभाग्य जयंती पर नवकार गीत जाप
रतलाम | रमणीक कुंवर की प्रेरणा से महासती चंदना, लाभोदया के द्वारा गुरु सौभाग्य जयंती के अवसर पर शनिवार को सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक नवकार मंत्र गीत जाप किया गया। महिलाओं ने केशरिया साड़ी व पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण किए। तपस्वी अभिग्रह धारी राजेश मुनि ने कहा राग द्वेष का क्षय करने वाला वीतराग बनता है। प्रकाश मुनि ने कहा पापों का चिंतन करने से धर्म अपने आप हो जाएगा। भावों में विशुद्धि आएगी। जीव राग से विराग, विराग से वैराग्य, वैराग्य से वीतराग बनता है। फल की आशा से की जाने वाली साधना से कर्म निर्जरा नहीं होती। प्रचारी मंत्री लोकेश मेहता ने बताया रविवार सुबह 8.45 बजे गुणानुवाद सभा का आयोजन सौभाग्य तीर्थ पर होगा।

खबरें और भी हैं...