कलश यात्रा निकाली पंचकुंडीय यज्ञ आज
बसंत पंचमी पर शनिवार दोपहर गायत्री परिवार ने कस्तूरबा गृह निर्माण समिति स्थित कृष्ण मंदिर से कलशयात्रा निकाली। मुख्य मार्गों से होती हुई कलश यात्रा पुन: शुभारंभ स्थल पंहुची। कलशयात्रा में शामिल बग्घी में मां गायत्री, गुरुदेव श्रीरामशर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के चित्र के साथ कई श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार सुबह 9.00 बजे पंचकुंडीय यज्ञ होगा। कलश यात्रा में पं. अक्षयवर दीक्षित, भगवानदास बैरागी, गोपाल धाकड़, दुर्गाप्रसाद चौधरी, शांतिलाल शर्मा, गोपाल जोशी, यज्ञेश्वरी कोटिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। शनिवार रात 8 बजे दीप यज्ञ हुआ। इसके बाद ज्ञान की देवी मां सरस्वती का महत्व बताया। कहा दीप यज्ञ में पांच तत्व होते हैं जाे हमें सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। यज्ञ से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। गायत्री मंत्र के जाप से विकार दूर होते हैं और सदबुद्धि मिलती है। रविवार सुबह 9.00 बजे पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ नागदा की गायत्री परिवार की टोली करेगी। पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। प्रसादी वितरण किया जाएगा।
बसंत पंचमी पर निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।