बगीचों की सफाई आज से
रतलाम | सिंधी समाज की संस्था सिंधु सेना ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर के सभी बगीचों की सफाई में योगदान देने का संकल्प लिया है। शुरुआत 14 फरवरी सुबह 7 बजे पं. भवानी शंकर शर्मा की उपस्थिति में श्री कालिकामाता उद्यान से होगी। अध्यक्ष कमल गुरनानी ने बताया सिंधु सेना ने शहर के 68 बगीचों की सफाई का संकल्प लिया है। प्रत्येक रविवार को एक बगीचे की साफ-सफाई की जाएगी। सिंधु सेना के मुकेश नैनानी, गिरिश वाधवानी, रमेश चोथयानी व समाजजनों ने आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।