- Hindi News
- खड़े ट्राले से टकराया ट्राला, क्लीनर चोटिल
खड़े ट्राले से टकराया ट्राला, क्लीनर चोटिल
खड़े ट्राले से टकराया ट्राला, क्लीनर चोटिल
रतलाम | फोरलेनपर नामली बायपास ब्रिज के पास रविवार सुबह खड़े ट्राले के पीछे एक ट्राला घुस गया। खड़े ट्रॉले के क्लीनर को चोट आई। नामली पुलिस ने घायल फोरू पिता रामचंद्र कीर नि. केकड़ी (राजस्थान) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार गुड़गांव से मोटरसाइकिल भरकर कर्नाटक जा रहा ट्राला (आरजे 14 जेडी 7295) ओवरब्रिज के पास खराब हो गया। सुबह करीब 7 बजे कोटा स्टोन लेकर कोटा से रहा ट्राला (आरजे 33 जीए 2667) उससे टकरा गया। हादसे के बाद कोटा स्टोन वाले ट्राले का चालक फरार हो गया। नामली थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।