पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतिभाओं का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभाओं का किया सम्मान

रतलाम| नागरब्राह्मण समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम शाखा ने रविवार को वेदव्यास कॉलोनी स्थित सूरज हॉल में समारोह किया। मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कहा प्रतिभाओं का सम्मान करने से प्रोत्साहन होता है तथा वे और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। समाज में छोटा-बड़ा कोई नहीं होता। भाईचारे से ही समाज को ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। परिषद उपाध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। 49 प्रतिभाओं का सम्मान किया। सभी को प्रमाण-पत्र शील्ड दी गई। सरस्वती वंदना कोमल रावल ने प्रस्तुत की। स्वागत सुशील नागर, सत्येंद्र मेहता, विष्णुदत्त नागर, ओम त्रिवेदी, रमेशचंद्र भट्ट, धर्मेंद्र नागर, सुनील दवे, नारायणप्रसाद भट्ट, ओकारलाल नागर ने किया। संचालन श्वेता नागर ने किया।