पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओसवालनगर में कुएं में डूबी महिला

ओसवालनगर में कुएं में डूबी महिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओसवालनगरस्थित बगीचे के कुएं में रविवार सुबह एक महिला का शव मिला। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रस्सी का झूला डालकर शव निकाला। माणकचौक थाने में मर्ग कायम किया है।

मृतका प्रेमलता उर्फ काली पति मुकेश प्रजापत (48) नि. ओसवालनगर है। शिनाख्त इकलौते बेटे विष्णु (19) ने की। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने बताया मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। विष्णु ने बताया मां बरतन, झाड़ू-पोंछे का काम करती थी। सुबह 7 बजे उसे उठाकर काम के लिए निकलती थी। रविवार को बिना उठाए घर से गई थी। मोहल्लेवासियों ने बगीचे के कुएं में शव मिलने की जानकारी दी तो जाकर देखा। शव मां का था। विष्णु ने बताया वह छोटा था तभी पिताजी का निधन हो गया। मां-बेटा अकेले रहते थे।

मानसिक रोग का इलाज चल रहा था

पुलिसके अनुसार करीब 16 साल पहले विष्णु के पिता मुकेश प्रजापत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तब विष्णु 3 साल का था। पति की मौत के बाद प्रेमलता की मानसिक हालत ठीक नहीं रही। अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज हुआ। वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थ मनोचिकित्सक डॉ. निर्मल जैन का इलाज चल रहा था।

ओसवालनगर का कुआं जहां महिला की लाश मिली।

प्रेमलता उर्फ काली