मां भर्ती, दादी भी बीमार
मां भर्ती, दादी भी बीमार
रतलाम | नयागांवमें आत्महत्या करने वाले इंजीनियरिंग के छात्र का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पीएम के बाद मृतक राहुल पिता ओमप्रकाश का शव पुलिस ने परिजन को सौंपा। इकलौते बेटे की मौत से मां पुष्पलता की तबीयत खराब हो गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घर में दादी आनंदीबाई की भी तबीयत खराब है। इलाज कर रहे डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया अप्रत्याशित घटना के कारण सदमा लगा है। राहुल की मां की हालत में अब सुधार है।
मामला : इंजीनियरिंग छात्र की आत्महत्या का