पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतापनगर में उद्योगपति जाजू के मकान में चोरी

प्रतापनगर में उद्योगपति जाजू के मकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगरमें उद्योगपति के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपए का सामान ले गए। चोर पीछे के गलियारे का ताला तोड़कर मकान में घुसे और दो अालमारी, दो ड्रेसिंग टेबल एक वार्डरोब चार कमरों के दरवाजों के 12 ताले तोड़े। घर का सामान भी बिखेर दिया। उद्योगपति के बेटे ने रविवार को स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

वारदात उद्योगपति सत्यनारायण जाजू के मकान में हुई। चोर अालमारी लॉकर में रखे चांदी के 40 सिक्के, सात महंगी साड़ियां, तीन घडिय़ां, गिफ्ट का सामान, शर्ट-पेंट पीस नए कपड़े सहित करीब एक लाख रुपए का सामान ले गए। जाजू के बेटे संजय ने बताया तीन महीने पहले मकान बेच दिया था। नवंबर में मकान का कब्जा देना है। इसलिए माता-पिता इंदौर में रहते हैं। अधिकांश सामान भी शिफ्ट कर दिया है। माता-पिता कभी-कभी रतलाम आते रहते हैं हैं। इसलिए उनकी आवश्यकता का सामान घर में रखा है। देखरेख के लिए चौकीदार हरिप्रसाद घर में रहता है। हरिप्रसाद शनिवार को दोपहर 3 बजे अपने घर गया था। रात 9 बजे लौटा तो घर आलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। संजय के अनुसार चौकीदार से मोबाइल पर जानकारी मिलने पर वे मां सुशीलादेवी के साथ रविवार को रतलाम आए।

रसोई में खाली बरतन तक खंगाले। इनसेट: इस दरवाजे से घुसे चोर।

सेवानिवृत्ति ले चुके हैं

सुशीलादेवीने बताया बड़ा बेटा संजय पीडीपी फार्मा इंदौर में मैनेजर छोटा बेटा राजीव जबलपुर में दैनिक भास्कर के शॉपिंग मॉल में काम करता है। पति सत्यनारायण की औद्योगिक क्षेत्र में श्रीराम केमिकल एंड इंडस्ट्रीज थी। तीन साल पहले फैक्टरी बेचने के बाद उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से जाजू दंपती संजय के पास इंदौर के सिंगापुर टॉवर में रह रहे हैं।

रसोई के बरतन तक खंगाले

सुशीलादेवीने बताया चोरों ने इत्मीनान से घर की तलाशी ली। टांड का सामान उतारा। रसोई में रखे स्टील के खाली डिब्बे तक खंगाले। ड्राइंग रूम में सोफे-कुर्सियां अस्तव्यस्त मिलीं।