पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्तों की नसबंदी की तैयारी, दिल्ली से आएंगे डॉक्टर

कुत्तों की नसबंदी की तैयारी, दिल्ली से आएंगे डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुत्तों की नसबंदी की तैयारी, दिल्ली से आएंगे डॉक्टर

सिटी रिपोर्टर | रतलाम

सड़कोंपर घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी के लिए पीपुल फॉर एनीमल्स ने तैयारी शुरू कर दी है। नसबंदी के लिए दिल्ली से हर सप्ताह डॉक्टर बुलाए जाएंगे।

संस्था ने जनसहयोग से धामनोद के पास जानवरों का अस्पताल तैयार किया है। नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर और छोटी बैरेक बनाई जा रही है। ऑपरेशन के लिए डॉ. मुकेश सक्सेना दिल्ली से हर सप्ताह आएंगे। अस्पताल की व्यवस्था देखने शनिवार को डॉ. सक्सेना रतलाम आए और संस्था अध्यक्ष वासुदेव गुरबानी, डॉ. लोकेंद्र राजपुरोहित, ओमप्रकाश ओझा, अनिल उपाध्याय, संजय ललवानी के साथ निरीक्षण किया।

एकमहीने में 50 नसबंदी संभव

गुरबानीका कहना है काम पूरा होते ही एक महीने में 50 कुत्तों की नसबंदी कर पाएंगे। एक कुत्ते का नसबंदी और 5-7 दिन अस्पताल में भर्ती रखने का खर्च करीब 1500 रुपए आएगा। निगम को प्रपोजल दिया है। इसमें 60 प्रतिशत खर्च निगम को वहन करने का ऑफर है। शेष जनसहयोग से संस्था उठाएगी। महापौर शैलेंद्र डागा का कहना है प्रपोजल मिला है। हर मुद्दे पर बात करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

कुत्तोंकी समस्या से हर शहरवासी परेशान

शहरमें आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से हर नागरिक परेशान है। जिला अस्पताल के आंकड़े बताते हैं हर महीने कुत्ते के काट लेने पर 700 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। समस्या का एकमात्र हल कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन देना है। ताकि संख्या कम हो और काटने पर रैबीज हो।

नसबंदी के बाद यहां रखा जाएगा कुत्तों को।