- Hindi News
- यहां तीन मंजिला ऑफिस, वहां ढूंढ रहे नएकमिश्नरेट के लिए
यहां तीन मंजिला ऑफिस, वहां ढूंढ रहे- नएकमिश्नरेट के लिए
यहां तीन मंजिला ऑफिस, वहां ढूंढ रहे- नएकमिश्नरेट के लिए एक्साइज विभाग ग्वालियर में किराये का भवन ढूंढ रहा है। रतलाम में तीन मंजिला आॅफिस तैयार है। इसमें हाॅल सहित 12 कमरे और अधिकारियों के बैठने के लिए 4 बड़े कमरे भी हैं।
सांसदोंने वित्त मंत्री को लिखा पत्र- प्रस्तावितकमिश्नरेट कार्यालय को बदलने का रतलाम एवं मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसदों ने विरोध दर्ज कराया है। रतलाम के सांसद दिलीपसिंह भूरिया एवं मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कमिश्नरेट कार्यालय इंदौर ही रखने या उज्जैन को मिलाकर मालवा में रतलाम को कमिश्नरेट बनाने की मांग की है।
रतलामहो कमिश्नरेट कार्यालय-संभागीय उद्योगसंघ अध्यक्ष संदीप व्यास एवं सचिव अरिहंत पोरवाल ने बताया रतलाम को संभाग बनाने के प्रयास चल रहे हैं। ऐसे में रतलाम का कमिश्नरेट कार्यालय इंदौर से स्थानांतरित करने से मुसीबत बढ़ेगी। कमिश्नरेट कार्यालय रतलाम ही होना चाहिए ताकि लाभ मिल सके।