पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनियों को वैध कराने आगे आए लोग

कॉलोनियों को वैध कराने आगे आए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। विकास शुल्क के लिए रविवार को कोमलनगर में शिविर लगा। इसमें राशि जमा कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वार्ड 9 के अंतर्गत आने वाली अवैध कालोनियों के नियमितिकरण के लिए यह 7वां शिविर है। अब तक 85 लाख रुपए जमा हो चुके हैं। पार्षद सीमा टांक ने बताया 18 सितंबर को सीएम शिवराजसिंह चौहान रतलाम रहे हैं। अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा को लेकर जनता में काफी उत्साह है। लोग आगे आकर राशि जमा करा रहे हैं। लोग 100 फीसदी राशि जमा कराएं ताकि जल्द कॉलोनियां वैध हो सके। महापौर शैलेंद्र डागा, सिटी इंजीनियर सलीम खान आदि मौजूद थे।

जनभागीदारीकी पाइप लाइन-जनभागीदारी सेकोमल नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, कोमलनगर (अवैध), निराला नगर, सौभाग्य नगर आदि कॉलोनियों में पेयजल पाइप लाइन एवं मॉर्निंग स्टार स्कूल से सैलाना रोड तक 765.0 मीटर लंबाई की पाइप लाइन डाली है। इसका कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के 5 से 6 हजार लोगों को लाभ होगा। सभी कॉलोनियों की पाइप लाइन की टेस्टिंग होने के बाद कनेक्शन देकर सप्लाई शुरू की जाएगी।

दिनभर में जमा हुए 4 लाख 80 हजार रुपए: कोमलनगर में आयोजित शिविर में दिनभर में 4 लाख 80 हजार रुपए जमा हुए। आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया अवैध कालोनियों के नियमितिकरण की कार्रवाई की जा रही है। लोग आगे आकर राशि जमा कराएं ताकि कॉलोनी वैध हो सके। कोमलनगर, महेशनगर, शिवनगर, निरालानगर, सौभाग्यनगर एवं प्रोफेसर कॉलोनी के रहवासियों के लिए 15 सितंबर को भी शिविर लगेगा।

(विकास शुल्क जमा कराने के लिए उमड़ी भीड़।)