- Hindi News
- सीमेंट कांक्रीट पर लगा रहे इंटरलॉकिंग ब्लॉक
सीमेंट कांक्रीट पर लगा रहे इंटरलॉकिंग ब्लॉक
कोर्टचौराहे के बाद निगम अब गायत्री टॉकीज के सामने सीमेंट कांक्रीट पर ब्लॉक लगा रहा है। जबकि सीमेंट कांक्रीट सलामत है। इस पर पौने दो लाख रुपए खर्च होंगे।
गायत्री टॉकीज के सामने मसजिद से टॉकीज के सामने तक सीमेंट कांक्रीट है। यह तो यह जर्जर है और ही इस पर गड्ढ़े हैं। िफर भी यहां इंटरलॉकिंग ब्लॉक लग रहे हैं। यहां सीमेंट कांक्रीट पर पहले डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे। ब्लॉक लगाने पर फिर पौने दो लाख रुपए खर्च होंगे। यह जनता के पैसों की बर्बादी है। निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ने बताया जनता के कहने पर ही पार्षद एस्टीमेट बनाकर देता है। उस आधार पर काम होता है। काम जनहित में हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद शांतिलाल वर्मा ने बताया साइडों पर सीमेंट कांक्रीट हुए काफी समय हो चुका है। इसके बाद तीन बार सड़क बन चुकी है। इससे सड़क ऊंची साइडें नीचे हो गई है। इससे घरों और दुकानों के सामने पानी भर जाता है। जनता की मांग पर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। महापौर शैलेंद्र डागा ने ब्लॉक लगने से अनभिज्ञता जताई।
ये है गणित
इंटरलॉकिंग ब्लॉक
खर्च- 120रुपए प्रति वर्ग फीट
कहांउपयोगी- गार्डन,जहां ज्यादा ट्रैफिक हो, जहां सुंदरता की जरूरत हो
खामी-काईज्यादा जमती है, फिसलन होती है
सीमेंट-कांक्रीट
खर्च- 100रुपए वर्ग फीट
कहांउपयोगी- ट्रैफिकज्यादा हो, सड़क की साइड गली
खामी-जमीनमें पानी नहीं उतरता, तड़क जाता है
गायत्री टॉकीज के सामने सड़क किनारे लगाए जा रहे ब्लॉक।