विकास के एजेंडे के िलए आज हों रूबरू
शहरके विकास का एजेंडा सोमवार को जनता जनप्रतिनिधि की सहमति से तय होगा। इनके बीच सीधे संवाद का मौका मुहैया कराएगा दैनिक भास्कर का रूबरू। स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से रूबरू की शुरुआत की गई है। इसमें जनता को जनप्रतिनिधि अफसरों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। कई वार्डों में विकास का एजेंडा तय करने के बाद सोमवार को दैनिक भास्कर का रूबरू वेदव्यास कॉलोनी स्थित सूरज हॉल में होगा। यहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक महापौर शैलेंद्र डागा के साथ 6 वार्ड (16, 44, 45, 46, 47 48) के पार्षदों के साथ जिला प्रशासन नगर निगम के अफसर जुटेंगे। लोग क्षेत्र की समस्या और समाधान बता सकेंगे।
येहोंगे रूबरू
महापौरशैलेंद्र डागा, नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद नासिर कुरैशी, पार्षद शांतिलाल वर्मा, सुदीप पटेल, ललिता पंवार, कमरुद्दीन कचवाय, खैरूनिसा बी (मोटी चाची) सहित जिला प्रशासन निगम के अधिकारी।
इनसेसंपर्क करें-रूबरू सेसंबंधित जानकारी के लिए नीरज शुक्ला आयुष नगर से 98268-09338 98264-87445 से संपर्क किया जा सकता है।
स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी