दावे-आपत्ति का आज आखिरी दिन
नगरीयनिकाय की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया में सोमवार को दावे-आपत्ति का आखिरी दिन है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 22 सितंबर तक इनका निराकरण करना होगा। 24 सितंबर को मतदाता सूची की हस्तलिखित पांडुलिपि जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करना होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार धोका ने बताया हस्तलिखित पांडूलिपि के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अक्टूबर को होगा।