पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 38606 किसानों को मिलेंगे 7 करोड़ से ज्यादा

38606 किसानों को मिलेंगे 7 करोड़ से ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 38606 किसानों को फसल बीमा के 7 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलेंगे। प्रभारी मंत्री पारस जैन समारोह में 4 हजार किसानों को राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के प्रमाण-पत्र देंगे।

सीएम शिवराजसिंह चौहान का 18 सितंबर का रतलाम दौरा निरस्त हो गया। उनके स्थान पर प्रभारी मंत्री के आतिथ्य में कालिकामाता मैदान में कार्यक्रम होगा। समारोह में जिले की कई अहम योजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के बाद प्रभारी मंत्री 38606 में से 4 हजार किसानों को राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत 2,83,62,000 रुपए के प्रमाण-पत्र देंगे। इसके बाद गोपाल पुरस्कार योजना के राष्ट्र स्तरीय दूसरे विजेता को एक लाख रुपए का इनाम भी देंगे।

कृषि महोत्सव के संबंध में मीटिंग भी लेंगे

समारोहके बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे प्रभारी मंत्री कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 25 सितंबर से शुरू हो रहे कृषि महोत्सव की तैयारियों के संबंध में मीटिंग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे उज्जैन रवाना होंगे।

एकसप्ताह में सीएम के आने की संभावना

सीएमका गुरुवार को संभावित दौरा निरस्त हो गया है। राजधानी स्तर पर सूचना है सीएम एक सप्ताह में सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव से पहले सीएम का यहां आना तय है।

कलेक्टर-एसपीने देखे इंतजाम

कालिकामातामैदान में समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय गोयल एसपी डॉ. जी.के. पाठक पहुंचे। उन्होंने इंतजाम देख अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।

इनका लोकार्पण

>शासकीय हाईस्कूल भवन ईसरथुनी

> पीडियाट्रिक्स इंटेंसिव केयर यूनिट (बाल चिकित्सालय)

> कॉर्डियक केयर यूनिट (जिला अस्पताल)

शिलान्यासभी

>सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय

> अजा कन्या प्री-मैट्रिक छात्रावास भवन लुनेरा