मशीन में जमा करो रुपए, हम नहीं लेंगे
बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए जमा करने में ग्राहकों को परेशानी
सिटीरिपोर्टर| रतलाम
बैंकऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड शाखा में रुपए जमा करना आसान नहीं है। विंडो पर कर्मचारी रुपए जमा करने से साफ इंकार करते हैं। उनका कहना है 20 हजार रुपए से कम राशि मशीन में जमा करो।
ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक में सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) लगी है। इसकी मदद से 20 हजार रुपए तक ग्राहक खुद जमा कर सकता है। यह मशीन बैंक ने ऐसे ग्राहकों के लिए लगाई है जो निर्देश पढ़कर मशीन ऑपरेट कर सकते हैं। इस सुविधा को बैंक कर्मचारियों ने नियम बना लिया है। वे विंडो पर रुपए जमा करने से साफ मना कर रहे हैं।
कईलोग हुए परेशान-बुधवार दोपहररुपए जमा करने के लिए कई लोग परेशान होते रहे। विंडो क्रमांक 4 मौजूद बैंक कर्मचारी प्रीतम कौर ने 20 हजार इससे कम रुपए जमा करने वालों को मशीन का रास्ता दिखा दिया।
कई महिलाएं ग्रामीण रुपए जमा करने के लिए परेशान हुए। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों ने इन लोगों की रुपए जमा करने में मदद की। प्रीतम कौर ने भास्कर से कहा जब मशीन लगाई है तो हम काउंटर पर रुपए जमा क्यों करें, मशीन ऑपरेट करना नहीं आती तो सीखो।
विंडोपर कर सकते हैं जमा-ब्रांच मैनेजरजेके जैन का कहना है विंडो पर रुपए जमा किए जा सकते हैं। मशीन ग्राहकों की सुविधा के लिए है। कर्मचारी को रुपए जमा करने के लिए पहले भी कहा है। अब लिखित निर्देश देंगे।