पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाली वाहन रैली, किया पूजन

निकाली वाहन रैली, किया पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्माजयंती पर बुधवार को मिस्त्री संघ सहित विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम किए। वाहन रैली निकाली तथा विद्यार्थियों ने मशीनों की पूजा की।

मिस्त्री मजदूर यूनियन ने वाहन रैली निकाली। छत्रीपुल स्थित कार्यालय से रैली शुरू होकर नाहरपुरा, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, बाजना बस स्टैंड, गोशाला रोड, हाट की चौकी, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, अलकापुरी चौराहा, नयागांव रोड, डाट की पुलिया, दो बत्ती चौराहे मजदूर चौक पहुंची। यहां यूनियन जिलाध्यक्ष धन्नालाल पांचाल ने संबोधित किया। नागेश्वर मालवीय, गोपाल मरमट, विजय पांचाल, मनोज जाटवा, विशाल राव, ललित पांचाल, राजू पांचाल, गुलशन बडगोत्या आदि मौजूद थे। आईटीआई कॉलेज में भी जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने आरती की। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर मशीनों की सजावट की। श्री योगिंद्रसागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नाेलॉजी एंड साइंस कॉलेज में भी जयंती मनाई। समन्वयक उमेश शर्मा ने बताया संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा टंच, भारत शर्मा अतिथि थे। डीन चंदन बसेर, भूपेंद्र शर्मा, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, गोविंद झंवर, नेहा गुप्ता, इमरान हुसैन आदि मौजूद थे।

वाहन रैली में शामिल मिस्त्री यूनियन के पदाधिकारी।