श्रीगणेश के साथ मोदी ने पी चाय
श्रीगणेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाय पी रहे हैं। चूहे के साथ बाइक की सवारी कर रहे हैं। पत्ते के रूप में नजर रहे हैं। ये कल्पनाएं बाल मन ही कर सकता है। बच्चों ने अपनी ये कल्पना उकेरी दैनिक भास्कर की चित्रकला स्पर्धा माय फ्रेंड गणेशा में।
स्पर्धा में 5000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था। चुनिंदा ड्राइंग की प्रदर्शनी गायत्री टॉकीज के फन बज में लगाई गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को विधायक चेतन्य काश्यप भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक चौटाला ने किया। विधायक ने बच्चों की ड्राइंग का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ चाय पीते हुए गणेशजी का चित्र देखकर उनकी हंसी छूट गई। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की।
कईलोग पहुंचे प्रदर्शनी देखने-प्रदर्शनी सुबह10 से शाम 6 बजे तक चली। गुरुवार को भी प्रदर्शनी रहेगी। दिनभर में कई लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। बच्चों द्वारा तैयार की गई ड्राइंग की लोगों ने सराहना की।
कैसे-कैसे गणेश
>महाभारत की रचना करते
> बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण के रूप में
> कमल पर विराजित लक्ष्मी के स्वरूप में
> बच्चों का प्रिय छोटा भीम
> रास रचाते कन्हैया गणेश
> चांद-सितारे पर आराम फरमाते
> चूहे के साथ बाइक पर सवार श्रीगणेश
> पत्ते की मुद्रा में हरियाली का संदेश देते गणेश
> माडर्न गणेश
> बाल गणेश
(इस तरह सैकड़ों कल्पनाएं)
प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इनसेट-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीगणेश चाय पी रहे हैं। ये कल्पना बच्चों ने ड्राइंग शीट पर उकेरी।