कृषि विभाग की लैब में कीटनाशक फेल
रतलाम | कृषिविभाग ने इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत ट्रायजोफास ईसी 40 प्रतिशत की जिले में खरीदी, बिक्री भंडारण पर रोक लगा दी है। विभाग ने बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कीटनाशक औषधि निरीक्षक पिपलौदा ने क्षेत्र में जांच कर मेसर्स गायत्री एग्रो एजेंसी पंचेवा मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केंद्र पिपलौदा द्वारा बेचे कीटनाशकों के नमूने लिए थे। ये अमानक निकले। उपसंचालक कृषि सी. के. जैन ने अधिकारियों को अमानक कीटनाशक के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए बेचने भंडारण करने वालों पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया अमानक कीटनाशक के निर्माता राजहंस केमिकल फरीदाबाद एक्सल क्रॉप केयर लिमिटेड गुजरात हैं। ये कंपनियां कीटनाशक की सप्लाई कर रही हैं।