पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल भवन के लिए आज प्रभारी मंत्री को देंगे ज्ञापन

स्कूल भवन के लिए आज प्रभारी मंत्री को देंगे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरीगांव में स्कूल भवन के लिए गुरुवार को प्रभारी मंत्री पारस जैन को ग्रामवासी ज्ञापन देंगे। किसान नेता डी.पी. धाकड़ ने बताया गांव तालाब में डूबने के कारण नई जगह विस्थापित किया था। तभी से प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग नहीं बनी। स्कूल के करीब 60 से अधिक बच्चे यहां-वहां बैठकर पढ़ाई करते हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत की। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। सरपंच भेरूलाल ग्रामीणों के साथ गुरुवार को गांव के लोग प्रभारी मंत्री पारस जैन को समस्या बताएंगे।