मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
रतलाम | स्नेहनगरविकास समिति ने आयुक्त से कॉलोनी में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। समिति के धन्नालाल पुरोहित ने बताया कॉलोनी में बिजली की व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मचारी की नियुक्त नहीं होने से सफाई भी नहीं होती। 80 फीट रोड से मुखर्जीनगर में डब्ल्यू बीएम हो चुका है लेकिन डामरीकरण के लिए गिट्टी के ढेर पड़े हैं। इससे आना-जाना मुश्किल हो रहा है। डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।