नप को मिला 50 लाख का अनुदान
नप को मिला 50 लाख का अनुदान
भास्कर संवाददाता|नामली
नगरीयप्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल आयुक्त संजय शुक्ला ने नगर परिषद को 50 लाख रुपए का अनुदान दिया। यह उन्होंंने बुधवार को रतलाम प्रवास के दौरान तालाब संरक्षण तथा पर्यावरण विकास के लिए दिया। नप ने तालाब संरक्षण योजना के तहत कोचा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। इसे स्थायी वित्त समिति की बैठक में स्वीकृति दी गई। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपए से तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकेंगे। नप अध्यक्ष सजनदेवी भरावा, पूर्व अध्यक्ष राजेश भरावा, पार्षद श्रीनाथ योगी, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, सीएमओ अरुण ओझा आदि मौजूद थे।