पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन दाखिल करने में कांग्रेस आगे

नामांकन दाखिल करने में कांग्रेस आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
400करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर वाली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिल होना शुरू हुए। पहले दिन 14 आवेदन आए। ज्यादा नामांकन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दाखिल किए। सत्ता में काबिज भाजपा की ओर से सिर्फ 5 आवेदन जमा हुए। इनमें एक पार्षद एक पूर्व डायरेक्टर भी शामिल है। नामांकन जमा करने का गुरुवार को आखिरी मौका है।

सहकारितासे जुड़े लोगों को तवज्जो नहीं

चुनावमें टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है। विधायक, बड़े नेता चहेतों को टिकट दिलाने के लिए हाइकमान तक दबाव बनाने में जुटे हैं। सहकारिता से सालों से जुड़े नेताओं को तवज्जो नहीं मिलने से वे नाराज हैं। पार्टी इस बार डायरेक्टरों को चुनाव से दूर रखना चाहती है। इससे संचालकों नाराज हैं। कई संचालक तो यह कहते फिर रहे हैं कि यदि ऐसी कोई गाइड लाइन है तो पार्टी को पुराने पार्षदों को भी टिकट नहीं देना चाहिए। सूत्रों से पता चला है कि पर्यवेक्षक को एक लिफाफा सौंपा है। इसमें दावेदारों के नाम हैं।

रिटर्निंग अधिकारी भारतसिंह चौहान के समक्ष नामांकन दाखिल करते हुए।

कब क्या होगा

{18सितंबर- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे

{ 19 सितंबर- नामांकन पत्रों की जांच

{ 20 सितंबर- नाम वापसी चुनाव चिह्न आवंटन

{ 24 सितंबर- साधारण सभा, चुनाव

{ 30 सितंबर- अध्यक्ष उपाध्यक्षों का चयन

पहले दिन इनके नामांकन दाखिल

सत्यनारायणझाला, शांतिलाल वर्मा, प्रकाशचंद मांदलिया, विजय कुमार, नंदकिशोर शर्मा, ईश्वरलाल धारवा, रमेशचंद्र पाठक, देवेंद्र शर्मा, गोपीचंद पाटीदार, रामचंद्र धाकड़, रामेश्वर धाकड़, बारजी निनामा, नानालाल सरवाड़, श्रेणिकमल चंडालिया।

24िसतंबर को होंगे चुनाव

रिटर्निंगअधिकारी भारतसिंह चौहान ने बताया चुनाव 24 सितंबर को होंगे। चुनाव में सभी 6 ब्लॉक से दो-दो डायरेक्टर चुने जाएंगे। 2 मार्केटिंग सोसायटी 1 अन्य सोसायटी का डायरेक्टर रहेगा। इस तरह 15 डायरेक्टर चुने जाएंगे। 30 सितंबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।