काली पट्टी बांधी, आधे घंटे प्रदर्शन
बाजना में भी किया प्रदर्शन
32सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री दिनेश आचार्य जिलाध्यक्ष दीपक सुराना ने बताया 32 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर प्रांतव्यापी आंदोलन का तीसरा चरण है। 18 सितंबर को कर्मचारी काली पट्टी बांध काम करेंगे। बुधवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग का अमला भी शामिल था। गुरुवार को निगम चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। श्याम टेकवानी, डॉ. शिरीष मेहरा, दिनेश भटनागर आदि मौजूद थे।
बाजना में कर्मचारियों ने जनपद पंचायत के सामने प्रदर्शन किया। संघ के तहसील अध्यक्ष देवीलाल डामर ने बताया सभी कर्मचारी एकजुट हैं। आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष भरत टांक, सचिव मानसिंह कटारा, उपाध्यक्ष कांतिलाल बुज, मानसिंह देवदा, जीवन चारेल सहित बड़ी संख्या में सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी।