- Hindi News
- दिनभर क्रमिक भूख हड़ताल, शाम को आंदोलन स्थगित
दिनभर क्रमिक भूख हड़ताल, शाम को आंदोलन स्थगित
रतलाम | दिनभरक्रमिक भूख हड़ताल के बाद शाम को सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ का आंदोलन स्थगित हो गया। सरकारी विभागों के प्रमुखों के दमनकारी अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ महासंघ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। बुधवार को आंदोलन के दूसरे दिन गोपाल शर्मा विश्वबंधु जोशी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। महासंघ पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर में महासंघ अध्यक्ष एम.एल. तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल की डब्ल्यूआरडी ईई बी.एस. ओबेरॉय से बात हुई। विभाग ने 3 पेंशनर्स क्रमश: खलील अहमद, बी.एल. चंडालिया लता बक्षी को 90 फीसदी ग्रेच्युटी, 90 फीसदी अवकाश नकदीकरण की राशि जारी करने के आदेश 3 दिन में देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पेंशनर्स महासंघ ने क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने बताया क्रमिक भूख हड़ताल में कैलाश पाठक, मांगीलाल पंडित शामिल हुए।
डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के समीप क्रमिक भूख हड़ताल प्रदर्शन करते पेंशनर।