रतलाम के अभिलाष ने वैलेंटाइन डे के लिए रिलीज किया वीडियो
शहर के एक युवा अभिलाष भदौरिया ने वैलेंटाइन डे के लिए एक वीडियो लॉन्च किया है। यह युवा पीढ़ी के लिए समर्पित है। इसमें अभिलाष के साथ इंदौर की मॉडल स्मायु चौहान ने भी अभिनय किया। ‘माही आजा वे’ नाम से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शुक्रवार को अपलोड किया गया। इसे देखने के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल माही आजा वे के नाम से यू ट्यूब, फेसबुक और एन रूट थर्सडे पर सब्स्क्राइब किया जा सकता है। अभिलाष ग्वालियर के रहने वाले हैं और रतलाम में तीन साल से एक निजी स्कूल में डांस टीचर हैं। वीडियो में रतलाम के एक और गायक रितेश पालीवाल ने भी आवाज दी है। अभिलाष का कहना है कि इस सांग को सबने रिजेक्ट कर दिया था फिर एक दिन इन्होंने इसे रितेश को सुनाया। इसके बाद इसे तैयार करने का निर्णय लिया। 50 हजार रुपए की लागत में तैयार किया गया। इसकी शूटिंग इंदौर में हुई। म्यूजिक शुशांक त्रिवेदी ने दिया और निर्देशन रोशन विश्वकर्मा का है। गौरतलब है कि अभिलाष ने ही इस गीत को लिखा है, आवाज दी और अभिनय भी किया।
मदर्स-डे व फादर्स-डे के लिए भी लिख चुके हैं गीत
अभिलाष भदौरिया मदर्स डे और फादर्स डे के लिए भी गीत लिख चुके हैं। इन गीतों को भी सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के लिए अप्रैल में एक पार्टी सांग रिलीज किया जाएगा।
मां से मिली संगीत की प्रेरणा
अभिलाष भदौरिया को संगीत विरासत में अपनी मां स्व. सुनीता भदौरिया से मिला। वे एक फोक सिंगर थीं। जब अभिलाष 8 साल के थे, तब इनकी मां का देहांत हो गया। इस सांग काे तीन साल पहले लिखा था जिसे अब कंपोज करके रिलीज किया गया।
अभिलाष भदौरिया