पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंडाल योग टालने के लिए आज होगा यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ में बन रहे चंडाल योग को टालने के लिए शहर में गायत्री परिवार द्वारा डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर स्थित शंकर मंदिर में रविवार को पंचकुंडीय यज्ञ किया जाएगा। यह यज्ञ सिंहस्थ में शामिल होने वाले करोड़ों लोगों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। इसमें सामूहिक गायत्री मंत्र जाप, गायत्री हवन और दीप यज्ञ किया जाएगा। गायत्री परिवार के सदस्य शिवपाल छपरी ने बताया वर्तमान में गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस समय इस अनुष्ठान का विशेष फल प्राप्त होता है। यह गायत्री परिवार का 22वां यज्ञ है जो यज्ञाचार्य प्रो. आर. के. कृष्णात्रे के सान्निध्य में किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...