पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • चॉकलेट पैकेट खरीदा, खोला तो चूरा निकला

चॉकलेट पैकेट खरीदा, खोला तो चूरा निकला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए प्रतापनगर निवासी गजेंद्र तुरकई ने शनिवार रात न्यू रोड स्थित सिंध बेकर्स से 150 रुपए में डेरी मिल्क चॉकलेट का पैकेट खरीदा। घर जाकर उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें से सूखी स्थिति में चॉकलेट और उसका चूरा निकला। चॉकलेट के पैकेट पर फरवरी 2016 की मेन्युफैक्चरिंग डेट अंकित थी। वे बेकरी पर चॉकलेट लौटाने पहुंचे तो दुकानदार ने पैसे तो नहीं दिए लेकिन पास वाली दुकान से चॉकलेट लाकर दे दी। उन्होंने शिकायत की कि इसका जिम्मेदार कौन है तो दुकानदार ने रविवार सुबह डीलर से बात कराने का कह दिया और उन्होंने अतिरिक्त दो चॉकलेट और दे दीं।

खबरें और भी हैं...