मनाया रतलाम स्थापना दिवस
रतलाम | राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास एवं महिला मंडल द्वारा शनिवार को रतलाम स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें समाजजन ने रतलाम के महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज के राजेंद्रसिंह गोयल, देवीसिंह राठौर, मनोहरसिंह चौहान, शंभूसिंह सिसौदिया, चैनसिंह शक्तावत, शैलेंद्रसिंह देवड़ा, चैनसिंह सांकला, डाड़मसिंह राठौर, प्रहलाद सिंह चौहान, हिम्मतसिंह पंवार, रामसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
रतलाम | राजपूत परिषद की जिला शाखा ने शनिवार को समता परिसर स्थित कार्यालय में रतलाम का स्थापना दिवस मनाया। लोकेंद्रसिंह गराणिया की अध्यक्षता में महाराज रतनसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राजा ठाकुर मुख्य अतिथि थे। विशेष अतिथि के रूप में कोकिला पंवार व विजयसिंह पंवार मौजूद थे।