तीतरी आलनिया पहुंचे संभागायुक्त
तीतरी आलनिया पहुंचे संभागायुक्त
सिटी रिपोर्टर | रतलाम
संभागायुक्तरवींद्र पस्तौर शुक्रवार को तीतरी आलनिया पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि क्रांति रथ देखा। ग्रामीणों से चर्चा की आैर आगे बढ़ गए।
कृषि महोत्सव का जायजा लेने की खातिर संभागायुक्त रतलाम मंदसौर के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार शाम 5 बजे रतलाम पहुंचे। प्रभारी कलेक्टर अर्जुनसिंह डावर अन्य अफसरों ने उन्हें रिसीव किया। तीतरी में उन्होंने कृषि क्रांति रथ देखा। किट वितरण सहित अन्य मुद्दों पर बात करने के बाद खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से किसानों को अवगत कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने ग्रामीणों से बात की। उनकी समस्या जानी। एसडीएम सुनीलकुमार झा ने बताया शाम 5 से रात 8 बजे तक संभागायुक्त ने तीतरी आलनिया का विजिट किया। कृषि महोत्सव की तैयारियां देखीं। कृषि क्रांति रथ को देख किसानों को बेहतर तरीके से जानकारी देने के निर्देश दिए। तहसीलदार वीरेंद्र कटारे, कृषि, उद्यानिकी, राजस्व अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे। एसडीएम के अनुसार रात्रि विश्राम के बाद संभागायुक्त शनिवार सुबह मंदसौर रवाना होंगे।