मिलन समारोह से मिलता है फीडबैक
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया की कलेक्टोरेट ब्रांच में शुक्रवार शाम ग्राहक मिलन समारोह हुआ। ग्राहकों ने सुझाव दिए। मुख्य अतिथि बैंक के रीजनल मैनेजर संजय कुमार ने कहा ऐसे कार्यक्रम से हमें सेवा को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है। बैंक के बारे में फीड बैक मिलता है। ऋणकर्ता विजय पंवार के निधन पर ऋण सुरक्षा पाॅलिसी के क्लेम का चेक प|ी किरण पंवार को दिया। मुख्य प्रबंधक चंद्रकांत पंडित ने कहा जब भी बैंक से कोई लोन ले तो ऋण सुरक्षा पाॅलिसी जरूर कराए। इससे अनहोनी की स्थिति में पीड़ित परिवार पर कर्ज का बोझ नहीं रहेगा। उस ऋण खाते का बकाया बीमा कंपनी भरेगी। पंडित ने ग्राहकों के अमूल्य सुझावों को अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दिया। संचालन सतीश भावे ने किया। आभार वैयक्तिक प्रबंधक आशा जोशी ने माना।
ऋण सुरक्षा पॉलिसी का चेक सौंपते रीजनल मैनेजर।