देररात तक ड्यूटी कराएं
बाजना| पंचायतसचिव संगठन ने निर्वाचक नामावली के कार्य देर रात तक कराए जाने का विरोध किया है। ब्लॉक अध्यक्ष गौतमलाल मईडा ने बताया निर्वाचक नामावली का कार्य कराने के लिए सोमवार को सचिवों को कलेक्टोरेट बुलाया था। देर रात तक उनसे काम लिया। रतलाम से रावटी लौटते समय रात 9.15 बजे राजापुरा के पास बाइक दुर्घटना में मनासा सचिव रणवीरसिंह घायल हो गए। साथी उन्हें अस्पताल ले गए।