पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घूस नहीं दी तो झूठे प्रकरण में फंसा दिया

घूस नहीं दी तो झूठे प्रकरण में फंसा दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीकंपनी के जेई को कनेक्शन के लिए घूस नहीं दी तो झूठे आरोप में उलझा दिया। यह आरोप रावटी के चत्तर परिवार ने लगाया। उन्होंने कलेक्टर एसपी से जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता रावटी के अशोककुमार चत्तर बेटा नितिन उर्फ लक्की हैं। लक्की के अनुसार गंगायतापाड़ा में कृषि भूमि रावटी में मवेशी बांधने का स्थान है। मार्च 2014 में कृषि भूमि पर डीपी लगवाने के लिए आवेदन दिया था। जेई बालूसिंह गामड़ ने लोकेशन देखी डीपी लगाने के एवज में 55 हजार रुपए मांगे। 35 हजार रुपए की रसीद देने का कहा जबकि 20 हजार रुपए सेवा शुल्क बताया। घूस देने से इंकार किया तो डीपी लगाने कनेक्शन देने से मना कर दिया। जून 2014 में मवेशी बांधने के स्थान (भवन) पर कनेक्शन के लिए आवेदन दिया। स्टाम्प पंचायत के प्रमाण-पत्र के साथ नियमानुसार 100 रुपए जमा कराए। जेई ने 5 हजार रुपए मांगे। इंकार करने पर कनेक्शन देने से मना कर दिया। उनके ही स्टाफ ने तार जोड़कर अवैध कनेक्शन कर दिया। बदले में 300 रुपए महीना लेने लगा। 15 सितंबर को रुपए देने से मना किया और नियमानुसार कनेक्शन देने का अनुरोध किया तो 19 सितंबर को बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया। विरोध दर्ज कराने पर रावटी थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। जबकि मौके पर विवाद नहीं हुआ। पिता-पुत्र ने कलेक्टर-एसपी से मंगलवार को नियमानुसार कार्रवाई की गुजारिश की।

आरोपबेबुनियाद-जेई नेबताया चत्तर परिवार का बासिंद्रा में खेत है। यहां का 18,647 रुपए का बिल बकाया है। राशि नहीं चुकाने पर अक्टूबर में कनेक्शन काट दिया। प्रकरण भी बनाया। घर का बिल भी बकाया है। भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन नहीं दिए। राशि चुकाने का कहा तो विरोध कर दिया। 19 सितंबर को कार्रवाई के दौरान बाधा पहुंचाई और धमकी दी। घूस मांगने का आरोप बेबुनियाद है।