- Hindi News
- रतलाम के यात्री का सूटकेस वडोदरा में चोरी
रतलाम के यात्री का सूटकेस वडोदरा में चोरी
रतलाम| एर्नाकुलमएक्सप्रेस में यात्रा कर रहे शहर के एक व्यक्ति का सूटकेस वडोदरा में चोरी हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। जीआरपी के मुताबिक राजस्व कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र पिता मगनलाल जैन (70) प|ी सरोज के साथ एर्नाकुलम से लौट रहे थे। एस-3 कोच की बर्थ 9, 12 पर यात्रा कर रहे जैन का सूटकेस वडोदरा में मंगलवार सुबह चोरी हो गया। उसमें कपड़े, जरूरी दस्तावेज, नकली जेवरात प|ी के इलाज संबंधी कागजात थे। रतलाम में जीआरपी में प्रकरण दर्ज कराया। मामले को वडोदरा जीआरपी भेजा है।