पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ियों में युवक का शव मिला

झाड़ियों में युवक का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | सरवनके पास आंबाघाटी में झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त भगवानसिंह पिता रामलाल (22) नि. आंबाघाटी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह सड़ चुका है। मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार सर्पदंश से युवक की मौत होने की शंका है। पुलिस के अनुसार भगवानसिंह का शव आंबाघाटी में हनुमान मंदिर के पास जीवन डाबी के खेत में झाड़ियों के में मिला। वह मजदूरी पर जाने का कहकर 15 सितंबर को घर से निकला था। सोमवार को जीवन के खेत में बंदर मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। वह बंदरों को भगाने खेत में गया। बदबू आने पर झाड़ियों में देखा तो भगवानसिंह का शव मिला। जिला अस्पताल में डॉ. अभय ओहरी तथा डॉ. दिनेश भूरिया ने पोस्टमार्टम किया।