कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश
रतलाम | बकायाबोनस वेतन का भुगतान नहीं करने पर पूजा सोया इंडस्ट्रीज के श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ गुरुवार को कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को जांच कर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। श्रमिक शैलेंद्र पांचाल ने बताया प्रभारी श्रम पदाधिकारी एस.के. शर्मा ने श्रमिक रामप्रसाद पोरवाल, मनोहर तंवर, नंदकिशोर चौहान आदि के बयान लिए। प्रबंधन से भी पूछताछ की।