शेयर बाजार छह सप्ताह के निचले स्तर पर
सोने में उतार, चांदी में तेजी
शेयरबाजार टूटकर छह सप्ताह के निचले स्तर पर गए। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 229.09 अंक टूटकर 27602.01 अंक पर गया, वहीं नेशनल स्टाक एक्सचैंज का निफ्टी भी 62.75 अंक के नुकसान से 8300 अंक से नीचे 8292.90 अंक पर गया।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ओएनजीसी के शेयरों में गिरावट आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आए। विदेशी कोषों की निकासी से बीएसई के विभिन्न वर्गों के 12 सूचकांकों में से 11 में गिरावट आई। तेल एवं गैस, रीयल्टी, आईटी, बिजली वाहन खंड में अच्छा खासा नुकसान दर्ज हुआ। इसके अलावा रुपये में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27539.47 अंक के निचले स्तर तक जाने के बाद अंत में 229.09 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27602.01 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का 30 अक्टूबर के बाद सबसे निचला बंद स्तर है। कल सेंसेक्स में 34.09 अंक की वृद्धि रही था।
इसी तरह निफ्टी 62.75 अंक या 0.75 फीसदी के नुकसान से 8292.90 अंक पर गया। इसका भी यह 30 अक्टूबर के बाद सबसे निचला स्तर है। बोनान्जा पोर्टफोलियो के सहायक कोष प्रबंधक हीरेन ढाकन ने कहा, कमजोर एशियाई बाजारों यूरो क्षेत्र से नई चिंता उबरने के बीच भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।