पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्या समझ रखा है, मदद के बजाय हंसी ठिठोली कर रहे हो

क्या समझ रखा है, मदद के बजाय हंसी ठिठोली कर रहे हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। आप नेता प्रतिपक्ष हो, आपका दायित्व पार्षदों की समस्या निपटाने का है। मेरी मदद करने के बजाय आप कर्मचारियों के साथ हंसी ठिठोली कर रहे हो। क्या समझ रखा है आपने। आप साथ नहीं दोगे तो कौन देगा। कांग्रेस पार्षद सकीना मनासी ने बुधवार दोपहर तल्ख लहजे में यह खरी-खोटी नेता प्रतिपक्ष (कांग्रेस पार्षद) नासिर कुरैशी को सुनाई।परिषद रूम में दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया।
दोपहर 12.30 बजे पार्षद मनासी फायर ब्रिगेड के पास स्थित काउंटर पर आईडी लेने पहुंचीं। कर्मचारियों ने कहा अभी आईडी नहीं बनी, बाद में आना। इससे पार्षद भड़क गईं और बोलीं आप निजी स्कूलों की आईडी बना रहे हो। जबकि आपको पैसा निगम ने दिया है। आप जनता की आईडी बना नहीं रहे। 12 दिन हो गए हैं, अब तक आईडी नहीं बनाई।
श्रीमती मनासी ने इसकी जानकारी मोबाइल पर नेता प्रतिपक्ष नासिर कुरैशी सहित अन्य कांग्रेस पार्षदों को दी। नेता प्रतिपक्ष, पार्षद राजीव रावत, पार्षद पति अनिल पुरोहित निगम पहुंचे और आईडी बनने में हो रही देरी के लिए विरोध जताया। तभी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्रसिंह पंवार भी गए। पार्षदों ने उन्हें परेशानी बताई। उन्होंने जल्द आईडी बनाने का आश्वासन दिया।

शाम को दी आईडी - प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया पार्षदों ने आईडी देरी से बनने की शिकायत की थी। लिंक फेल होने से दिक्कत आती है। शाम को आईडी दे दी।

समझाया तो बढ़ा गुस्सा : फायर ब्रिगेड के दफ्तर से सभी पार्षद परिषद रूम पहुंचे। थोड़ी ही देर में नेता प्रतिपक्ष भी वहां गए। उन्होंने पार्षद मनासी से कहा- तुम्हें जुबान पर काबू रखना चाहिए और कम बोलना चाहिए। इस पर पार्षद का गुस्सा बढ़ गया और वे नेता प्रतिपक्ष पर बरस पड़ीं। उन्होंने कर्मचारियों का पक्ष लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष को खरी-खोटी सुनाई। शोर-शराबा सुन निगम में मौजूद कर्मचारी अन्य इकट्ठा हो गए। कांग्रेस पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

12दिन में भी नहीं बनी
पार्षदमनासी ने बताया 12 दिन से बोल रहे थे लेकिन आईडी नहीं बनी। कभी बोलते हैं सुबह आना तो कभी शाम को आने का कहते हैं। निजी स्कूलों की आईडी बन रही है। निगम पैसा दे रही है तो जनता का काम निपटाना चाहिए।
मुझे बुलाया था
नेताप्रतिपक्ष ने बताया मेरे पास फोन आया था कि आईडी नहीं बन रही। मैं पहुंचा। हमने काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को जल्द आईडी बनाने का कहा।
परिषद कक्ष में महिला पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष को खरी-खोटी सुनाई, पार्षदों ने किया बीच-बचाव
(आईडी बनने में देरी पर आक्रोश जताते कांग्रेस पार्षद।)