रतलाम। लक्कड़ पीठा रोड स्थित शराब दुकान का फिर विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को ज्ञापन सौंपकर दुकान तुरंत हटाने की मांग की। इस बार विरोध बोहरा समाज की महिलाओं ने किया। पार्षद केजार मनासी के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा। बताया लोग दुकान से शराब खरीदकर सामने ही पीते हैं।
इससे दुकान के सामने से निकलना मुश्किल हो गया है। जो विरोध करता है उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। आए दिन विवाद हो रहे हैं। रोज बढ़ रहे विवाद को देखते हुए दुकान को स्थानांतरित किया जाए। कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
इसलिए विरोध
- दुकान के पास ही भेरूजी और पीछे शिव मंदिर है।
- दुकान अतिक्रमण है और नजूल की भूमि पर है।
- वार्ड की 1122 महिला दुकान के विरोध में हैं।
- लोग दुकान के सामने ही खड़े होकर शराब पीते हैं। इससे महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपती महिलाएं।