सबकी आईडी ले जाओ, बांट देना
रतलाम | एक-एकआईडी किसको दूंगा। आप आए हो तो सबकी आईडी ले जाओ। बांट देना। यह जवाब निगम में आईडी लेने आने वालों को दिया जा रहा है। यहां से एक-एक व्यक्ति को आईडी नहीं दी जा रही है। हम्माल एवं तुलावटी प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह भाटी बाबूलाल शर्मा ने बताया मंडी के 569 लोगों की आईडी बनाई गई है। जब हम्माल तुलावटी आईडी लेने जाते हैं तो कर्मचारी कहते हैं वे एक-एक आईडी कब तक देंगे। आप सबकी आईडी ले जाओ। ऐसे में यदि कोई आईडी का पूरा बंडल ले गया और उसने नहीं बांटी तो लोगों को समस्या हो जाएगी। आईडी नहीं मिलने से राशन के लिए पात्रता पर्ची भी नहीं बन पा रही है। ऐसे में राशन नहीं मिल पा रहा है। आईडी प्रभारी राजेंद्रसिंह पंवार का कहना है कि जो भी रहा है उसे आईडी दी जा रही है।