रतलाम | तोपखाना निवासी एक युवती के नाम पर
फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर सैलाना का युवक परेशान कर रहा था। युवती ने युवक के परिजन से शिकायत की। समझाया लेकिन वह नहीं माना। युवती की रिपोर्ट पर माणकचौक थाने में युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। आरोपी कुलदीप शर्मा नि. रंगवाड़ी मोहल्ला सैलाना है। युवती ने पुलिस को बताया वह आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज रतलाम में पढ़ती थी। आरोपी भी कॉलेज में ही था।
कॉलेज आते-जाते समय कुलदीप छेड़छाड़ करता था। 1 जून 2012 को कुलदीप ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। उसके रिश्तेदारों को भी जोड़ लिया। बाद में युवती से शादी करने की झूठी जानकारी डाल दी। युवती के परिजन ने युवक के परिजन से शिकायत की। परिजन ने समझाया परंतु वह नहीं माना और
मोबाइल पर धमकाने लगा। परेशान होकर बुधवार को युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।