पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो, काजीपुरा में आक्रोश

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो, काजीपुरा में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषनगर निवासी एक युवक ने धार्मिक स्थल के चित्र पर छेड़छाड़ वाला फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जानकारी मिलने पर काजीपुरा में बुधवार रात 10 बजे भीड़ एकत्र हो गई। नाराज लोग काजी हाउस पहुंचे और शहर काजी अहमद अली काजी को जानकारी दी। शहर काजी ने एसपी को बताया। एसपी के निर्देश पर सीएसपी ने शहर काजी लोगों को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया ने बताया फेसबुक से आपत्तिजनक सामग्री हटवा दी है। स्टेशन रोड थाने में शेर मोहम्मद पिता सोभान शाह निवासी बजरंग नगर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया।

सुभाषनगर का है युवक-फेसबुक परबुधवार देर शाम सुभाषनगर निवासी धर्मेश वर्मा नाम के युवक ने अपने अकाउंट से आपत्तिजनक फोटो अपलोड की थी। इस पर तीन लाइक और एक कमेंट हुआ। शिकायतकर्ता शेर मोहम्मद ने बताया हाट की चौकी क्षेत्र के युवकों ने आपत्तिजनक तस्वीर देखी तो शहर काजी को जानकारी दी।

आरोपीको हिरासत में लिया-सीएसपी नेबताया धर्मेश वर्मा को सुभाष नगर से हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रहे हैं। सायबर सेल द्वारा जांच की जाएगी। एहतियात के लिए काजीपुरा क्षेत्र में पीसीआर वैन और पुलिस फोर्स तैनात किया।