पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम की जांच आज से

ईवीएम की जांच आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| नगरनिगम चुनाव के लिए ईवीएम की जांच गुरुवार से शुरू होगी। जिला शिक्षा केंद्र परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में बुधवार को दिनभर मशीनों का सेटअप किया। हैदराबाद से 820 कंट्रोल यूनिट और 2400 बैलेट यूनिट आई हैं। इनमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 50-50 वोट डालकर माॅकपोल किया जाएगा। जांच के लिए हैदराबाद से तीन इंजीनियर आए हैं। संयुक्त कलेक्टर एस.के. मिश्रा, नायब तहसीलदार अंजलि गुप्ता, सुपरवाइजर शिवसिंह चौहान आदि की मौजूदगी में कंट्रोल यूनिट का सेटअप किया।

मशीन जांचते कर्मचारी।