मरियम को मिला कांस्य पदक
रतलाम| राज्यस्तरीय शालेय ताईक्वांडो स्पर्धा 9 से 13 सितंबर तक जबलपुर में हुई। इसमें स्कॉलर्स स्कूल की छात्रा मरियम पिता अमजद खान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच हैदरउद्दीन ने बताया प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के छात्र बिलाल खान नदीम खान ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस सफलता पर खेल अधिकारी ताहिरा खान, जोस चाको, अमानत खान, शाकिर शेख, विनय पंड्या, फिरोज शेख आदि ने हर्ष जताया।