रतलाम | शहरकी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम का जांच अभियान बुधवार को भी जारी रहा। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्रसिंह पंवार ने निरीक्षण में 59 सफाईकर्मी नदारद पाए। सभी का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगम ने विभिन्न चौराहों से 35 पशु भी पकड़े।