शंखेश्वर पार्श्वनाथ का अष्टप्रकारी पूजन
चातुर्मासके दौरान बुधवार को जैन समाजजन ने विशेष पूजन किया। सैकड़ों लोगों ने सामूहिक एकासने किए।
पारस भंडारी ने बताया सायर चबूतरा स्थित गुजराती उपाश्रय में गुरुमाता साध्वी हेमेंद्रश्रीजी, साध्वी चारुदर्शाश्रीजी की निश्रा में श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान का अस्थायी मंदिर सजाया। सजावट गुलाब के फूलों से की। श्रद्धालुओं ने भगवान की अष्टप्रकारी पूजन की। 200 से ज्यादा श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक एकासने किए। भंडारी ने बताया श्रीशंखेश्वर धाम गुरु नवर| उपाधान तप समिति अहमदाबाद 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक उपाधान तप का आयोजन करेगी। तप करने वाले इच्छुक व्यक्ति को 20 सितंबर तक फॉर्म भरकर भेजना होगा। 28 नवंबर को छरिपालित पद यात्रा संघ अहमदाबाद से शंखेश्वर तीर्थ के लिए प्रस्थान करेगा।
अमीरबनना हो तो बांटना शुरू करो-अमीर आदमीबनना चाहते हो तो बांटना शुरू कर दो। अपने से गरीब व्यक्ति को देते ही तुम अमीर बन जाओगे। यह बात साध्वी भव्यकल्पाश्रीजी ने आराधना भवन में धर्मसभा में कही। सीमा लुनिया ने बताया गुरुवार को सामयिक मंडल लगेगा। शुक्रवार से साध्वी मंडल के सान्निध्य में ओलीजी की तपस्या होगी। यह 20 दिन चलेगी। प्रवचन रोज 9 से 10 बजे तक प्रतिक्रमण शाम 7 बजे से हो रहा हैं।
श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिकृति सजाकर पूजन किया।